डॉ. राम कुमार झा "निकुंज" - नई दिल्ली
सोच सदा जग स्वस्ति की - दोहा - डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"
शुक्रवार, सितंबर 25, 2020
जय सुधीर गंभीर नर, उद्यमशील विनीत।
सफल कीर्ति अनमोल धन, निशिचन्द्र मधुप्रीत।।१।।
अर्थ बने सम्बन्ध के, अपनापन विश्वास।
साथ खड़े सुख त्रासदी, हो रिश्ते आभास।।२।।
बँटे सहोदर स्वार्थ में, भूले सब दायित्व।
लखि हर्षित दुखार्त में, खोए गुण अस्तित्व।।३।।
साथ खड़े जो मीत हो, त्यागमूर्ति परमार्थ।
सौ जीवन उस प्रीत दूँ, सखा कृष्ण सम पार्थ।।४।।
सोच सदा जग स्वस्ति की, साधुचित्त समुदार।
सचमुच जीये सफल जन, नश्वर जीवन सार।।५।।
करो भला जो कर सको, रहो मुदित संसार।
कौन कहे कब हो यहाँ, परहित रत जग पार।।६।।
राष्ट्रधर्म नित ध्येय हो, जीवन दो निज देश।
निर्माणक अवदान जो, प्रगति शान्ति संदेश।।७।।
खिलो पुष्प अरुणिम किरण, महकाओ गुण देश।
इन्द्रधनुष सतरंग से, बने चारु परिवेश।।८।।
बने सदा विरुदावली, शौर्य वीर बलिदान।
दें जीवन माँ भारती, जन गण सेवा मान।।९।
शब्दाक्षर कवि भाव मन, हो निकुंज आह्लाद।
सुखद सुरभि मुस्कान से, जन भारत आबाद।।१०।।
जनता बने प्रबोधिनी, कविता नित जनक्रान्ति।
संगति हो सद्कर्म की, मिटे घृणा मन भ्रान्ति।।११।।
सुखद शान्ति अरुणाभ जग, सरसिज मुख मुस्कान।
प्रीति भक्ति नव चेतना, भारतमय अवदान।।१२।।
सादर स्नेहिल परहिता, साधु संग मकरन्द।
जीवन अर्पित देश को, सद्चर्चा आनन्द।।१।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर