कुन्दन पाटिल - देवास (मध्यप्रदेश)
मुख्य पृष्ठ
पुस्तक समीक्षा
पेड़ पौधे
प्रकृति
वृक्ष
वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ - पुस्तक समीक्षा - कुन्दन पाटिल
वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ - पुस्तक समीक्षा - कुन्दन पाटिल
शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2020
वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ यह एक साझा संकलन ही नही एक मिशन भी हैं या यू कहें वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन पर्यावरण, सामाजिक, साहित्यिक प्रोत्साहन संस्था जोगेश्वरी मुम्बई द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन का एक साहित्यिक ओर सामाजिक रूप भी हैं। और मैं यह कह सकता हूँ की साहित्यिक तौर पर सफलता हमारे हाथों में हैं इसी के साथ ऐसा पहली बार हुआ हैं कि साहित्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यो को भी जमीनी स्तर पर लाया गया है। सलाह देने वालों से ही वृक्षारोपण करवाया गया हैं।
यह अपने आप मे बहुत बड़ी सफलता है। इस साझा संकलन में केवल और केवल वृक्ष पर आधारित और पर्यावरण से सम्बन्धित रचनाऐं ही लगाई गई हैं। मुझे ज्ञात है किसी एक विषय पर इतना बड़ा संकलन निकालना किसी चैलेंज से कम नहीं हैं। 14 प्रदेशों के 102 जानें-मानें साहित्यकारों को एक साथ लाना और उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना इतने बड़े कार्य को एक सुंदर आवरण देना बढ़ी सफलता का विषय हैं। बहुत कम लागत पर दो पृष्ठ पर रचनाएं देना आपकी ईमानदारी और साहित्य के प्रति पूर्ण निष्ठा को सिद्ध करता हैं। मुख्य संपादक महेश गुप्ता जौनपुरी जी का यह प्रयास नि:संदेह मील का पत्थर साबित हुआ।
जब आप सभी इस संकलन को पढ़ेंगे तो आपको ऐसा महसूस होगा की सचमुच आप वृक्ष और पर्यावरण के हर पहलु पर नजर डालने मे काफी हद तक सफल नजर आते हैं। 14 राज्यों से अनेक संभागीय एवं जिलो से 102 साहित्यकारों की श्रेष्ठ अभिव्यक्ति इसे देश के कोनें-कोनें से राष्ट्रीयता की खुशबू आती हैं। वृक्षारोपण जैसे गम्भीर विषय की ओर हमारा ध्यान खिंचती नजर आती हैं। साथ ही साथ कुछ रचनाऐं इस गम्भीर विषय का समाधान भी करती प्रतीत होती हैं। मैं कह सकता हूँ कि लगभग लगभग वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ संकलन अपने उद्देश्यों को पुरा करने में काफी सफल रहा हैं।
संकलन के साथ आकर्षक सम्मान पत्र लेखकों का उत्साह बढ़ाने में कारगार साबित हुआ। सुन्दर आकर्षक मुख्य पृष्ठ का आवरण मन को मोह लेता है सुन्दर छपाई के साथ स्तरीय रचनाएं पढ़ने को यह संकलन प्रेरित करती है। अधिकांश संकलन मे देखा गया है की अन्तिम पृष्ठ पर सम्पादक का परिचय रहता है पर आपने एक नयी शुभ शुरुआत किया और अन्तिम पृष्ठ पर 102 लेखकों के नाम को दर्शा कर आपने किर्तिमान रचा है। मुख्य संपादक और सह संपादक केशव विवेकी जी की रचना संकलन के अन्त में प्रकाशित करके यह साबित किया है कि यहाँ कोई खास नही हैं सब समान है यह सभी बातें साझा संकलन को किफायती स्तरीय आकर्षक मनोहारी बनाती हैं।
एक निश्चित उद्देश्य के लिए किया गया यह प्रयास को वृक्ष लगाओ वृक्ष। बचाओ को सफल और सबल प्रदान करने में सक्षम रहा।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर