समुन्द्र सिंह पंवार - रोहतक (हरियाणा)
जय जवान जय किसान - गीत - समुन्द्र सिंह पंवार
गुरुवार, फ़रवरी 11, 2021
भारत माँ के पूत महान,
जय हो जवान और किसान।
एक देश की रक्षा करता,
एक पेट देश का भरता।
इनसे ज़िंदा है हिंदुस्तान,
जय हो जवान और किसान।।
ये सहते तन पे काल्ली,
देश में लाते हैं खुशहाली।
इन बिन बाजे नहीं ये तान,
जय हो जवान और किसान।।
ना इनसे बड़ा कोई त्यागी,
ये सच्चे देश अनुरागी।
इनका उतरे ना अहसान,
जय हो जवान और किसान।।
एक बॉर्डर पे जंग-झोता,
एक बीज खेत में बोता।
आज दोनों हैं परेशान,
जय हो जवान और किसान।।
समुन्द्र सिंह चाहे बताना,
अगर देश को है बचाना।
तो इनका करो सम्मान,
जय हो जवान और किसान।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर