राम प्रसाद आर्य "रमेश" - जनपद, चम्पावत (उत्तराखण्ड)
प्रेम - कविता - राम प्रसाद आर्य "रमेश"
शनिवार, फ़रवरी 13, 2021
प्रेम है एक शब्द छोटा,
पर, बृहद इसका भाव है।
प्रेम जिसके उर बसा हो,
ना उसे कोई अभाव है।।
प्रेम ही एक आस है,
प्रेम ही एक प्यास है।
सकल धन हैं गौड़,
प्रेम-धन एक ख़ास है।।
प्रेम ही एक डोर है,
जिससे बंधे हम हर ओर हैं।
प्रेम ही एक लहर है,
उर लेती पल-पल हिलोर है।।
प्रेम एक सम्बन्ध है,
श्रृष्टि संरक्षक प्रबन्ध है।
प्रेम उर-तट बन्ध है,
पावन पवन सुगन्ध है।।
प्रेम से पतझड़ है औ,
प्रेम से मधुमय बसन्त।
प्रेम ही जग आदि है,
प्रेम ही जग-जीव अन्त।।
प्रेम के कई रूप हैं,
प्रेम के कई भाव हैं।
प्रेम के कई मर्म हैं,
प्रेम के कई प्रभाव हैं।।
प्रेम की भाषा कई हैं,
प्रेम-परिभाषा कई हैं।
प्रेम पिपासा भी कई हैं,
प्रेम से अभिलाषा कई हैं।।
प्रेम से आप, हम हैं,
प्रेम से हर खुशी, ग़म हैं।
प्रेम से विश्वास, भ्रम हैं,
प्रेम से आराम, श्रम हैं।।
प्रेम ही एक जाल है,
प्रेम अमोल एक माल है।
प्रेम-परिणाम विशाल है,
प्रेम, काल न अकाल है।।
प्रेम, ज्ञान, विज्ञान है,
प्रेम तप हर दान है।
प्रेम-धनी, धनवान है,
प्रेम-बली महान है।।
प्रेम राधा, प्रेम मीरा,
प्रेम सूर, रखान हैं।
प्रेम से ही देह अपनी,
प्रेम ही यह जान है।।
प्रेम ही एक शान है,
प्रेम प्रभ-ुगुंण-गान है।
प्रेम हर सुर, तान है,
प्रेम आरम्भ, अवसान है।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर