प्रतिभा त्रिपाठी - झाँसी (उत्तर प्रदेश)
होली के रंग - कविता - प्रतिभा त्रिपाठी
सोमवार, मार्च 29, 2021
साथ लेकर उमंगों को,
लिए मस्ती की तरंगों को,
ले हरे, पीले ये रंगों को,
मैं होली हूँ, तेरी होली,
आगे बढ़ रही हूँ मैं।
भिगोती चल रही हूँ मैं।।
मन का मैल हटाने को,
अपनों से मिलाने को,
बुराइयों को मिटाने को,
एक रात पहले मैं,
सदा से जल रही हूँ मैं।
भिगोती चल रही हूँ मैं।।
लहराता है जब आँचल,
पाकर लहराती बसंत बयार,
करती है जब प्रकृति,
रंग-बिरंगे फूलों से रुप शृंगार।
गुलाबी मौसम के गालों पर,
गुलाल मल रही हूँ मैं।
भिगोती चल रही हूँ मैं।।
भेदभाव को मिटाने को,
देश की एकता बनाने को,
भाईचारा बढ़ाने को,
प्यार की भावना के साथ
दिलों में पल रही हूँ मैं।
भिगोती चल रही हूँ मैं।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर