आलोक रंजन इंदौरवी - इन्दौर (मध्यप्रदेश)
नारी गंगाजल सी धारा है - कविता - आलोक रंजन इंदौरवी
शुक्रवार, मार्च 19, 2021
नारी है माँ बेटी बहना,
नारी ही है जग का गहना।
नारी से यह संसार रहे,
अद्भुत है नारी की महिमा।
यह सृष्टि नवेली रचती है,
चाहे दुःख कितना सहती है।
धरती सी धैर्य प्रतिष्ठा है,
सबके जीवन की दीक्षा है।
नारी के आचरण में सारा,
संसार समाया रहता है।
इसकी क्षमता का छोर नहीं,
हर शास्त्र हि गाया करता है।
नारी से जीवन चलता है,
नारी से मधुबन खिलता है।
नारी से महके घर अपना,
नारी से हर सुख मिलता है।
नारी का हम गुणगान करें,
सच्चे दिल से सम्मान करें।
जीवन की आपाधापी में,
बातें आदान प्रदान करें।
यह जीवन पथ प्रेरित करती,
उत्साह सदा भरती रहती।
पत्नी प्रेमिका रूप में यह,
बनकर सुगंध महकी रहती।
उत्तरदायित्व हमारा है,
नारी ने हमे संवारा है।
इसके मन भावों को समझें,
यह गंगाजल सी धारा है।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर