डॉ. अवधेश कुमार अवध - गुवाहाटी (असम)
नारी को अधिकार मिले - कविता - डॉ. अवधेश कुमार अवध
सोमवार, मार्च 08, 2021
जब से नारी को नारी का, सम्बल मिलना शुरु हुआ।
वसुधा से उठकर नारी ने, हाथों से आकाश छुआ।।
पग-बाधा बनकर नारी ने, नारी को अक्सर रोका।
नारी ने इतिहास रचाया, जब भी उसे मिला मौका।।
आँख खोलकर देख पाँव अंगद-सा जमां जमीं पर है।
और हाथ में सीढ़ी अथवा, सीढ़ी ही दोनों कर है।।
धरती से अम्बर तक नारी, अथवा जग नारीमय है।
अवध नारियों से ही उन्नत, नर-नारी है, किसलय है।।
इसीलिए अब से नारी को, नारी का अधिकार मिले।
पतझड़ से व्याकुल उपवन को, पावस का उपहार मिले।।
मानवता के लिए स्वयं का, अहंकार अर्पण कर दें।
पौरुष के शुभ नवाचार को, मनुज हेतु दर्पण कर दें।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर