समय सिंह जौल - दिल्ली
बचपन की याद - कविता - समय सिंह जौल
मंगलवार, अप्रैल 06, 2021
ऐसी थी बचपन की याद।
चूल्हे की रोटी लगती थी स्वाद।।
गऱीबी का भी नहीं,
होता था अहसास।
माँ की ममता,
पिता का प्यार था पास।।
दादाजी की परियों वाली कहानी।
समय पर आज भी गूँजती वाणी।।
छोटे बड़े भाइयों से खूब लड़ते।
सभी का आदर सम्मान करते।।
गाँव में ज़्यादातर ग़रीब थे।
सुख दुख में सभी बड़े करीब थे।।
आँधी आने पर,
पन्नी के पैराशूट उड़ाते।
बारिश के पानी में,
काग़ज़ की नाव बहाते।।
वो पल कितने मासूम,
वो ज़िंदगी कितनी हसीन थी।
वो सपनों का आसमाँ,
ख़्वाबों की ज़मीन थी।।
मिट्टी में खूब खेलते,
धूमिल हो जाता तन।
घर पर माँ डाँटेगी,
सोचते मन ही मन।।
आज दिल सोचता,
है मन ही मन।
कोई लौटा दे हमें,
वो प्यारा बचपन।।
गुड्डे गुड़िया व खिलौने,
को हर रोज़ सजाना।
न जाने कहाँ खो गया,
वह मनमौजी ज़माना।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर