कवि सुदामा दुबे - सीहोर (मध्यप्रदेश)
चंचल - कविता - कवि सुदामा दुबे
गुरुवार, अप्रैल 22, 2021
चंचल चपला सी चंद्रमुखी
फूलों सी लगे महकी महकी!
गुलमोहर सा सिंदूरी बदन
हिये प्रीत अगन दहकी दहकी!!
चंचल चपला सी
निकसी शृंगार किए घर से
अपने प्रीतम से मिलने को!
गुलनार सुघड़ मनमोहिनी सी
भावों से भरी गहकी गहकी!!
चंचल चपला सी
रसना से मौन लिए गौरी
अधरन पर प्यास छुपाएँ हुए!
कजरारी सी बिखरे अलकें
मतवारी लगे बहकी बहकी!!
चंचल चपला सी
अल्हड़ अलवेली बावरी सी
यौवन में चूर हुई अपने!
अँखियन से इत उत को ताँके
पंछी सी लगे चहकी चहकी!!
चंचल चपला सी
बिंदिया दमके घन बिजुरी सी
झूमे झुमके श्रुति सारंग से!
पग में पहने पायल प्यारी
झंकार करे ठहकी ठहकी!!
चंचल चपला सी
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर