डॉ. अवधेश कुमार अवध - गुवाहाटी (असम)
रेत सी ज़िंदगी - गीतिका - डॉ. अवधेश कुमार "अवध"
शनिवार, मई 08, 2021
रेत-सी ज़िंदगी मुट्ठियों में भरी,
कब फिसल जाए इसका भरोसा नहीं।
खुल न जाएँ किसी हाल में मुट्ठियाँ,
बस यही डर हमें जीने देता नहीं।
टूट जाए नहीं साँस की शृंखला,
ढह न जाए अटारी बनी रेत की।
रेत है ज़िंदगी, ज़िदगी रेत है,
सोचने में कभी रात सोया नहीं।
भाईचारा अगर साथ क़ायम रहे,
गर्मियों में अगर रेत में हो नमी।
हौसला हो अवध नेह के साथ में,
रेत की ज़िंदगी में भी धोखा नहीं।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर