राजकुमार बृजवासी - फरीदाबाद (हरियाणा)
सावन की है पहली बारिश - कविता - राजकुमार बृजवासी
सोमवार, मई 24, 2021
सावन की है पहली बारिश मोरनी बन जाऊँ मैं,
रंग बिरंगी पंख लगा के अंबर में उड़ जाऊँ मैं।
सावन की है पहली बारिश मोरनी बन जाऊँ मैं।।
कोयल कुके बाग़ों में राग मिलन के गाती है,
सर्द हवाएँ तन को छुए याद किसी की आती है।
बूँदों में है सरगम बजती मन को ये लुभाती है,
मिट्टी महके सोंधी-सोंधी मन में प्रीत जगाती है।
सावन आया पिया ना आए, सोच सोच अकुलाऊँ मैं,
रंग बिरंगी पंख लगा के अंबर में उड़ जाऊँ मैं।
सावन की है पहली बारिश मोरनी बन जाऊँ मैं।।
कारे बदरा शोर मचाए मन में कली खिल जाती है,
गेंदा गुलाब बेली चमेली मंद-मंद मुस्काती है।
बिखरा के महक हवाओं में सावन की कजरी गाती है,
झूम रही है डाली-डाली मन को यह भा जाती है।
सोलह बरस की बाली उमरिया दर्पण देख लजाऊँ मैं,
रंग बिरंगी पंख लगा के अंबर में उड़ जाऊँ मैं।
सावन की है पहली बारिश मोरनी बन जाऊँ मैं।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर