अविनाश ब्यौहार - जबलपुर (मध्य प्रदेश)
क्रोध में अंधा - नवगीत - अविनाश ब्यौहार
शनिवार, मई 22, 2021
दोपहर भट्टी सी जलती
सूरज हुआ-
क्रोध में अंधा।
लू का कोषालय है
जेठ बना होगा।
न शहरी, न देहाती
ठेठ बना होगा।।
प्यासे को पानी बेचती
मंद हुआ-
नदियों का धंधा।
अवसादों की उम्र
लगा ढलने वाली।
धीरे-धीरे मोम
लगा गलने वाली।।
है देह में-
नव प्राण फूँके-
खाएँ कृपया अश्वगंधा।
आज़ादी के उड़े
पिंजरों से सुग्गे।
मुस्कानों के
होंठ उड़ाएँगे फुग्गे।।
बोझ उठाएँ कैसा भी
मज़बूत हुआ है-
यानि कंधा।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर