प्रवीन 'पथिक' - बलिया (उत्तर प्रदेश)
वही तो भारत मेरा है - गीत - प्रवीन 'पथिक'
मंगलवार, अगस्त 17, 2021
जहाँ आता बसंत-बयार,
कोयल भी करती गुंजार।
पपीहा की है पीन-पुकार,
आल्हा की गूँजती झंकार।
वही तो भारत मेरा है।।
आदर्श से भरा है इंसान,
रखते भाईचारे का मान।
एकता में जिनकी शान,
पत्थर में होते भगवान।
वही तो भारत मेरा है।।
वह प्यारा हिंद हमारा,
जहाँ बहती गंगा-मईया।
जहाँ राम के संग सीता,
राधा संग कृष्ण-कन्हैया।
वही तो भारत मेरा है।।
यही धरा हमें है प्यारी,
जहाँ बुद्ध लिए अवतार।
जिनके ज्ञान के आलोक से,
हुआ आलोकित संसार।
वही तो भारत मेरा है।।
जब थी न मिली आज़ादी,
कितनों ने है लाश बिछा दी।
कितनों के टूटे कंगन और,
कितनों ने सिंदूर मिटा दी।
वही तो भारत मेरा है।।
मेरा हिंद है सच्चा सोना,
मेरा हिंद है हीरा-मोती।
मेरे हिंद पे ही पड़ती है,
सूरज की पहली ज्योति।
वही तो भारत मेरा है।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर