डॉ॰ सत्यनारायण चौधरी - जयपुर (राजस्थान)
हिंदी हमारे हिन्द की शान है - कविता - डॉ॰ सत्यनारायण चौधरी
मंगलवार, सितंबर 14, 2021
हिंदी ही हमारी मातृभाषा, हिंदी ही हमारी राष्ट्रभाषा,
जननी संस्कृत से लेकर निकली, अपनी नई पहचान है।
हिंदी हमारे हिन्द की शान है।।
हिंदी की लोरी, जैसे बृज की होली।
इसकी सरसता, जैसे मधु में हो घोली।
इसीलिए तो बसते इसमें प्राण हैं।
हिंदी हमारे हिन्द की शान है।।
न इसका कोई अपना पराया है।
हर भाषा का शब्द, इसमें आकर समाया है।
सबको अपना बना लेना, यही तो गुणों की खान है।
हिंदी हमारे हिन्द की शान है।।
लिपि देवनागरी इसने अपनाई।
शायद इसमें है देवों जैसी चतुराई।
सुघड़, स्पष्ट वर्णों का है आकार।
उच्चारण में वैज्ञानिकता का पूर्ण आधार।
इसीलिए विश्व में हो रहा इसका उत्थान है।
हिंदी हमारे हिन्द की शान है।।
हिंदी ने अवधी, बृज, मैथिली को भी दिया मान है।
हिंदी में ही कबीर, तुलसी, मीरा, रैदास, रसखान हैं।
अटलजी और मोदीजी ने विदेशी धरा पर,
दिया निज भाषा को सम्मान है।
हिन्दीमय हो भारत प्यारा। हिन्दीमय हो जग सारा।
'सत्या' हर भारतवासी का यही अरमान है।
हिंदी हमारे हिन्द की शान है।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर