राघवेन्द्र सिंह - लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
माखनलाल चतुर्वेदी - कविता - राघवेंद्र सिंह
सोमवार, अप्रैल 04, 2022
हुई प्रफुल्लित भारत धरिणी,
काव्य रत्न का जन्म हुआ।
हिन्दी का उपवन है महका,
स्वयं पुष्प का जन्म हुआ।
त्याग तपस्या के अनुयायी,
काव्य में दिखता है उद्घोष।
कलम लेखनी चल पड़ती है,
आवाह्न का लेकर घोष।
सरल, ओज के बनकर पर्वत,
अडिग रहे वो अपने पथ पर।
देशप्रेम के सच्चे नायक,
सदा चढ़े काव्य के रथ पर।
लिखा उन्होंने अमर राष्ट्र और,
लिखी पुष्प की अभिलाषा।
ऊषा के संग पहिन अरुणिमा,
लिखी सदा जीवंत भाषा।
झरे पुष्प की लिखी पंखुड़ी,
संध्या के दो बोल लिखे।
काव्य कलेवर राष्ट्र प्रेम के,
शब्द बड़े अनमोल लिखे।
कहलाए वे भारतीय आत्मा,
बने काव्य की अद्भुत नाव।
काव्य साधना में मिलता है,
सदा समर्पण का वह भाव।
नहीं स्वीकरण पद मुख्यमंत्री,
काव्य साधना के आगे ही।
कहा उसे साहित्य अवनति,
यदि झुके वो पद आगे ही।
हिन्दी के उस सकल व्योम पर,
दीप्तिमान है एक वेदी।
माँ हिन्दी के सच्चे सेवक
माखन लाल चतुर्वेदी।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर