आशीष कुमार - मोहनिया, कैमूर (बिहार)
जन्माष्टमी पर्व है आया - कविता - आशीष कुमार
शुक्रवार, अगस्त 19, 2022
जन्माष्टमी पर्व है आया,
सुख समृद्धि उल्लास है छाया।
मंगल पावन अनुपम बेला,
विराज रहे लड्डू गोपाला।
मोर पंख का मुकुट निराला,
सर पर पहने हैं नंदलाला।
हाथों में है बंसी शोभे,
गले सुशोभित वैजयंती माला।
चंदन तिलक लगाए लल्ला,
तन पर पीले वस्त्र का जामा।
श्याम वर्ण है सुंदर काया,
घर-घर झूल रहे हैं झूला।
पीला पुष्प सुरभित कस्तूरी,
कानन कुण्डल भव्य मुख मंडल।
अद्भुत अलौकिक रूप सजीला,
सजा रही हर घर की बाला।
यशोदा माँ का राज दुलारा,
मन मोहिनी शृंगार तुम्हारा।
नंद बाबा की शान तुम ही से,
तुम्हें पसंद तुलसी की माला।
माखन मिश्री दही दूध चढ़ाती,
छप्पन तरह के भोग लगाती।
भाव विह्वल प्रीति दर्शाती,
आरती गाकर आशीष पाती।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर