प्रवल राणा 'प्रवल' - ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
हिंदी का मान - कविता - प्रवल राणा 'प्रवल'
मंगलवार, सितंबर 13, 2022
मातृ भाषा हो प्रतिष्ठित,
अभिव्यक्ति का माध्यम बने।
राजभाषा बन गई,
जन-जन की भाषा अब बने॥
मूल भाषा संस्कृत,
ब्रज, अवधी में बढ़ी।
भोजपुरी बुंदेली,
मिथिला, मगही छत्तीसगढ़ी॥
बघेली या हरियाणवी
कई राज्य में रहीं।
कन्नौजी हुई प्रचलित
खड़ी बोली अधिक रहीं॥
मेवाती जयपुरी,
मालवी, मारवाड़ी।
गढ़वाली कुमांऊँनी ,
नेपाली हिंदी पहाड़ी॥
हिमाचली हिंदी,
और बम्बइया अभी।
दक्खिनी हिंदी तो,
कलकतिया कभी॥
सारे भारत मे अब,
बहुत रूप में पाते।
फिजी, मॉरीशस,
सूरीनाम भी सुहाते॥
दुनिया भर में,
भारतवंशी रहते हैं।
अपने मन की बातें,
हिंदी में कहते हैं॥
आओ सब मिलकर,
हिंदी का सम्मान करें।
अपनी भाषा का हम,
निश्चित ही गुणगान करें॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर