डॉ॰ रवि भूषण सिन्हा - राँची (झारखंड)
गुज़रते मेरे पड़ाव - कविता - डॉ॰ रवि भूषण सिन्हा
गुरुवार, अक्टूबर 20, 2022
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
समय की उँगली पकड़,
आश्रमों की दहलीज़ तक पहुँचता चला गया।
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
था अबोध मैं भी तो,
माँ की गोद में हर पल बढ़ता चला गया।
अपनो की उँगली पकड़,
धर पर धर-धर चलता चला गया।
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
मध्य बचपन में आया मैं भी तो,
स्कूलों-कॉलेजों में शिक्षा लेता चला गया।
उपाधियों की कड़ी पकड़,
ब्रह्मचर्य जीवन पार करता चला गया।
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
बच्चों से परिवार बढ़ाया मैं भी तो,
परवरिश कर सबको राह दिखाता चला गया।
अपने ज्ञान और संस्कार को जकड़,
गृहस्थ जीवन का दायित्व निभाता चला गया।
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
अपनी तीसरी पीढ़ी देखा मैं भी तो,
आनंदों में परम आनंद प्राप्त करता चला गया।
अपनी पारिवारिक ज़िम्मेवारी छोड़,
वानप्रस्थ के लिए समर्पित होता चला गया।
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
वृद्धावस्था में बचपना पाया मैं भी तो,
मोह, बोझ से हट तरोताज़ा होता चला गया।
ईश्वरीय भावना ह्रदय में गढ़,
संन्यासी जीवन का आनंद उठाता चला गया।
धीरे-धीरे मैं भी तो,
जीवन की पैड़ी पर चढ़ता चला गया।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर