महेश कुमार हरियाणवी - महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
माँ का आँचल - गीत - महेश कुमार हरियाणवी
शुक्रवार, मई 12, 2023
थाम के दुःख का दामन,
जो दुनिया दिखलाती हैं।
सच, माँ तो केवल माँ है,
हर दुखड़े हर जाती हैं॥
जिस आँचल के दूध तले,
इस जीवन की आस पले।
ला, गोद धरी थी दुनिया,
सपने थें आकाश खिले।
दी सीख भली आदत की,
जो हरदम जितवाती है।
सच, माँ तो केवल माँ है,
हर दुखड़े हर जाती हैं॥
जीवन से जिसकी यारी,
कितनों की ज़िम्मेदारी।
संस्कारों को पाल रही,
बन लोक-लाज की नारी।
भले करे हम ग़लती पर,
वो पल-पल अपनाती हैं।
सच, माँ तो केवल माँ है,
हर दुखड़े हर जाती हैं॥
बढ़ते क़दम देख के माँ,
मंद-मंद मुस्काती हैं।
गिर न जाए लाल मेरा,
कह, थोड़ा सकुचाती हैं।
शिकवों का तो नाम नहीं,
वो ममता बरसाती हैं।
सच, माँ तो केवल माँ है,
हर दुखड़े हर जाती हैं॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर