राष्ट्र की उपासना ही, अश्वमेधिक लक्ष्य हैं - गीत - उमेश यादव
शनिवार, मार्च 02, 2024
राष्ट्र की उपासना ही, आश्वमेधिक लक्ष्य है।
पराक्रम से राष्ट्र रक्षा, यज्ञ संस्कृति रक्ष्य है॥
अश्व है प्रतीक साहस, शौर्य और पुरुषार्थ का।
कर्मयज्ञ ही श्रेष्ठतम है, कार्य यह परमार्थ का॥
यज्ञ से हो राष्ट्र जाग्रत, वेद वैदिक साक्ष्य है।
राष्ट्र की उपासना ही, आश्वमेधिक लक्ष्य है॥
पराक्रम से राष्ट्र रक्षा, यज्ञ संस्कृति रक्ष्य है।
मेध मतलब बलि नहीं है, जागरण है मेध का।
प्रेम शांति सुख सभी का, सूत्र है शुभ वेद का॥
शक्ति मेधा को जगाना, यजन का उद्देश्य है।
राष्ट्र की उपासना ही, आश्वमेधिक लक्ष्य है॥
पराक्रम से राष्ट्र रक्षा, यज्ञ संस्कृति रक्ष्य है।
आश्वमेधिक यज्ञ देता, अलौकिक अनुदान है।
पापनाशक, पुण्यवर्धक, राष्ट्र का कल्याण है॥
प्रेम भक्ति भावना से, राष्ट्र ही आराध्य है।
राष्ट्र की उपासना ही, आश्वमेधिक लक्ष्य है॥
पराक्रम से राष्ट्र रक्षा, यज्ञ संस्कृति रक्ष्य है।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर