प्रिया के लिए - कविता - पवन कुमार मीना 'मारुत'

प्रिया के लिए - कविता - पवन कुमार मीना 'मारुत' | Prem Kavita - Priya Ke Liye - Pawan Kumar Meena. प्रेम पर कविता
प्रिय पत्नी पवित्र प्रेम पारावार पाकर,
जीवन पहेली प्रियतम पार किया है।
परिवार पालन पोषण प्रेरणा पति की,
सुख संग जीवनसाथी जीवन जिया है॥

समानता सरसता सुहृदता से सजनी,
स्वर्ग-सा सुहावना सदन सब किया है।
'मारुत' महिला क्षमाशील करुणा आगार,
मृदु प्रेमपूर्ण वचन पीयूष पिया है॥

पवन कुमार मीना 'मारुत' - करौली (राजस्थान)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos