माँ की महर - देव घनाक्षरी छंद - पवन कुमार मीना 'मारुत'

माँ की महर - देव घनाक्षरी छंद - पवन कुमार मीना 'मारुत' | Dev Ghanakshari Chhand - Maa Ki Mahar - Pawan Kumar Meena
माता ममतामयी मूरत मनोहर मान,
मन-मन्दिर महान मध्य में महर-महर।
मानवता मधुरता महानता महीश्वरी,
माता मन मत दुखाओ दिल दहर-दहर।
माता प्रेम पवन पुनीत पहचान प्यारे,
जीवन जहान जननी बिन ज़हर-ज़हर।
‘मारुत’ माता महिमामयी दयावती देवी,
प्रेरक पुण्यात्मा धैर्य करुणा बहर-बहर॥


Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos