महावीर झूले पलना - गीत - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
शनिवार, अप्रैल 12, 2025
झूले पलना महावीर प्रभु, आंजनेय हनुमत खलभंजन,
महाबली जय अलख निरंजन, करूँ नमन जय मारुतिनंदन।
भवबाधा हर आञ्जनेय जग, तन मन धन अर्पण रघुनन्दन,
लाल देह नित पवनपुत्र जय, जय वज्र देह दानव अरिमर्दन।
जयतु रुद्रावतार एकादश बजरंगी जग संकट मोचन,
भूत प्रेत भय सब दुख भागे, महावीर जय असुर निकन्दन।
जय हनुमान अमर जगतारक, जन्मदिन प्रभु हो सदा मुबारक,
हे हनुमत शरणागतवत्सल, महातेज तपोबल शोकनिवारक।
सुग्रीव सखा रक्षक किष्कन्धा, बन सेतुबन्ध राम सुग्रीव मित्रता,
धीर वीर साहस अतिबल सुमेधा, केशरि सुत अंजनि सुखदेया।
वक्षस्थल नित रामसियावर, जय दीनबन्धु जय मारुति नंदन,
निशिवासर हनुमान् जपो मन, मुक्त करो मारुति जगवन्दन।
अष्ट सिद्धि बल बुद्धि विधाता, हितकारी जग सब दुख त्राता,
कार्य निवारक नित रघुनायक, जय जय कपीश सुखदायक।
सत्यं शिव मंगल कपिनंदन, हनुमान राममय तुम जगवंदन,
विघ्नविनाशक भव दुःखहारक, हे आञ्जनेय केशरीसुखदायक।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर